फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail News: बारिश से बढ़ी मुसाफिरों की परेशानी, 77 से अधिक ट्रेनें निरस्त; 20 रास्ते में रूकी, देखें सूची

Mon, 10 Jul 2023 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश ने ट्रेनों को भी बेपटरी कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली लोकल ट्रेन तो निरस्त है ही साथ ही अब अंबाला रेल मंडल की तरफ आवाजाही करने वाली अधिकतर ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
77 से अधिक ट्रेनें निरस्त; 20 रास्ते में रूकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूसलाधार बारिश ने ट्रेनों की संचालन व्यवस्था को बाधित कर दिया है। उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों का बुरा हाल कर दियाा है। सरहिंद-नंगल डैम, चंडीगढ़-साहनेवाल और सहारनपुर-अंबाला कैंट खंड पर भारी बारिश और जलजमाव की वजह से 77 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही करीब 20 ट्रेनें अपने गंतव्य के पहले ही टर्मिनेट हो रही है। आठ ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलाई जा रही हैं। इस वजह से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।

विज्ञापन

बारिश ने ट्रेनों को भी बेपटरी कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली लोकल ट्रेन तो निरस्त है ही साथ ही अब अंबाला रेल मंडल की तरफ आवाजाही करने वाली अधिकतर ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। वाया दिल्ली चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू कश्मीर, कालका समेत कई ट्रेन निरस्त कर दी गई। 

दिल्ली से संचालित होने वाली मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी, ऊंचाहार एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14331/12012 दिल्ली-कालका-दिल्ली, ट्रेन संख्या 12011 नई दिल्ली-कालका, ट्रेन संख्या 12005 नई दिल्ली-कालका, ट्रेन संख्या 12006 कालका-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 12312 कालका-हावड़ा, नई दिल्ली-अंब अंदौर-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 12984 चंडीगढ़-अलीगढ़, ट्रेन संख्या 14011 दिल्ली-होशियारपुर, ट्रेन संख्या 14012 होशियारपुर-दिल्ली, ट्रेन संख्या 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी, ट्रेन संख्या 22461 नई दिल्ली-माता वैष्णों देवी, ट्रेन संख्या 12045 नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी, ट्रेन संख्या 14033 दिल्ली-कटरा, ट्रेन संख्या 12425 जम्मूतवी राजधानी, ट्रेन संख्या 12445 नई दिल्ली-कटरा, ट्रेन संख्या 12413 नई दिल्ली-जम्मूतवी पूजा स्पेशल, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उधमपुर, 14553 दिल्ली-दौलतपुर चौक ट्रेन निरस्त रही। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शिमला और जम्मू कश्मीर से वापसी दिशा में आने वाले यात्रियों की भी परेशानी इससे बढ़ी हुई है।

इसके अलावा निरस्त रहने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से हरिद्वार-श्रीगंगानगर, हरिद्वार-अमृतसर, सहारणपुर-नांगलडैम, योगनगरी ऋशिकेश-जम्मूतवी, हिमगीरी एक्सप्रेस, नांगलडैम-अंबाला कैंट, चंडीगढ़-लखनऊ, चंडीगढ़-रामनगर, सहारनपुर-ऊना-सहारनपुर, ट्रेन संख्या 12238 जम्मूतवी-वाराणसी, ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़-लखनऊ, ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद, ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर-हरिद्वार, ट्रेन संख्या 22317 सियालदा-जम्मूतवी, ट्रेन संख्या 14631 देहरादून-अमृसर, ट्रेन संख्या 04141/04142 सूबेदारगंज-उधमपुर-सूबेदारगंज, ट्रेन संख्या 22445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर, ट्रेन संख्या 12587 गोरखपुर-अमृतसर, ट्रेन संख्या 12231 लखनऊ-चंडीगढ़, ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-सहारनपुर शामिल है।
विज्ञापन

परिवर्तित रूट से ट्रेन चलाकर रेलवे दी राहत
कुछ ट्रेनों को रेलवे ने परिवर्तित रूट से चलाकर अपने मुसाफिरों को राहत दी है। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ को अंबाला कैंट-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद के रास्ते चलाई गई तो ट्रेन संख्या 12688 चंडीगढ़-मदुरै को अंबाला कैंट-पानीपत-दिल्ली-मेरठ, ट्रेन संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर वाया निजामुद्दीन-जाखल-धुरी गिल-लुधियाना के रास्ते चली। ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली-पानीपत-अंबाला कैंट के रास्ते चलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें