फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एयर इंडिया के विमान में यात्री हुआ उत्तेजित, रोकने पर महिला क्रू मेंबर से की बदसलूकी, यहीं न रुका आरोपी

Tue, 03 Oct 2023 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विमान के दिल्ली पहुंचने पर महिला क्रू मेंबर ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में यात्री के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर यात्री के खिलाफ अशोभनीय हरकत करने का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एक विमान में केबिन क्रू मेंबरों के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। विमान में यात्रा कर रहा एक यात्री अचानक उत्तेजित हो गया और आसपास के यात्रियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जिससे अन्य यात्री असहज महसूस करने लगे। आपत्ति करने पर आरोपी यात्री ने महिला क्रू मेंबर के साथ उलझ गया और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करने लगा। विमान के दिल्ली पहुंचने पर महिला क्रू मेंबर ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में यात्री के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर यात्री के खिलाफ अशोभनीय हरकत करने का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि यात्री नशे में था। पुलिस ने आरोपी यात्री का मेडिकल करवाया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार यात्री की पहचान अभिनव शर्मा के रूप में हुई है। केबिन क्रू में काम करने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 102 के इकोनॉमी क्लास के क्रू में शामिल थी। इन्होंने आरोप लगाया कि विमान में यात्रा कर रहा अभिनव शर्मा अचानक आस-पड़ोस में बैठे यात्रियों पर चिल्लाने लगा। इस दौरान वह लगातार गाली-गलौज कर रहा था। क्रू मेंबर यात्री को लगातार ऐसी हरकत करने से मना करते रहे, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा था। केबिन सुपरवाइजर ने आरोपी यात्री को चेतावनी दी। बाद में उसे लिखित चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद भी वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं था। वह विमान में यात्रा कर रहे लोगों के साथ गाली-गलौज करता रहा।
विज्ञापन

महिला क्रू मेंबर ने जब उसे चुप करवाने की कोशिश की तो वह अशोभनीय बातें शुरू कर दी। उसके बाद क्रू सदस्य उसे काबू करने की कोशिश करने लगे। रोके जाने पर वह लगातार उग्र हो रहा था। दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने पर महिला क्रू मेंबर ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला एक अक्तूबर का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें