दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने अवैध कारतूसों के साथ एक यात्री को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यात्री दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था। चेकिंग के दौरान उसके पास अवैध कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे यात्री अजय कुमार बाना को कल दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर 19 जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया। बोर्डिंग के समय उसके पास गोला-बारूद ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पीएस में धारा 25 आर्म्स के तहत मामला दर्ज किया, जांच जारी है।