फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ पल भी न रुक सके: गुरुग्राम में टॉयलेट करने गया चालक, ऑटो लेकर फरार हुई सवारी

Mon, 24 Mar 2025 07:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में ऑटो चालक लघुशंका के लिए गया, तभी ऑटी में बैठी सवारी उसका ऑटो लेकर फरार हो गई। उन्होंने ऑटो का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।
 
विज्ञापन
ऑटो लेकर फरार - फोटो : freepik.com/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक लघुशंका के लिए गया, तभी ऑटी में बैठी सवारी उसका ऑटो लेकर फरार हो गई। पीड़ित ऑटो चालक की शिकायत पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-23ए में रहते हैं। शुक्रवार रात को अपने दोस्त का ऑटो लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर-5 और कृष्णा चौक के बीच में से दो सवारी को ऑटो में बैठाई थी।

थोड़ी दूर जाने के बाद वह ऑटो को स्टार्ट छोड़कर लघुशंका के लिए चले गए थे। उनका आरोप है कि उसी दौरान ऑटो में बैठे युवक उनका ऑटो दिल्ली की तरफ से लेकर फरार हो गए। उन्होंने ऑटो का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें