फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाने की मिली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष को अपने निजी वाहन पर पार्टी का झंडा लगाकर क्षेत्र में घूमने की अनुमति दी गई है। उनका खर्च भी चुनाव खर्च में नहीं शामिल होगा। ये जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) चंद्रशेखर ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सियासी दलों के जिलाध्यक्ष अपने वाहन पर झंडा लगाकर क्षेत्र में घूम सकते हैं। उनको वाहन की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।

इनके अलावा अगर कोई पदाधिकारी अपने वाहन पर पार्टी का झंडा लगाकर घूमता है उसे प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। यही नहीं प्रचार के लिए अनुमति नहीं होने पर उस वाहन को जब्त करने की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

किस को लेकर आई हैं सबसे अधिक शिकायतें?

ग्रेटर नोएडा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केंद्र में कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम में अब तक 95 शिकायतें दर्ज हुई है।

कंट्रोल रूम में हर समय चार कर्मचारी तैनात रहते हैं। उनके लिए एक फोन नंबर 01202932023 जारी किया गया है। इस नंबर पर लोगों की शिकायतें लगातार आ रही हैं।

सबसे अधिक शिकायतें मतदाता पहचान पत्र में गलती होने, खोने, नया कार्ड नहीं मिलने, पोलिंग बूथ के संबंध में जानकारी लेने के लिए आ रही हैं। अब तक कुल 95 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई है। कंट्रोल रूम ने शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर शासन को सूचना भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें