महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें होटल के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ द्वारका में रहती है। उनके पति की बीते साल दिसंबर में बीमारी के कारण मौत हो गई।
पीड़िता ने बताया कि 2022 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी। आरोपी ने गत दिनों उससे मिलने के लिए कहा था। होटल में खाना खाने के दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेसुध हो गई। उसके बाद होटल के कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।