फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरा फ्लाईओवर का चार फुट हिस्सा टूटकर गिरा, पांच साल में तीसरी बार हुआ ऐसा

Tue, 18 Dec 2018 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फ्लाईओवर का टूटा हुआ हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़की दौला टोल प्लाजा से महज एक किमी आगे बना रामपुरा फ्लाईओवर का हिस्सा रविवार देर रात अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। करीब चार फुट का हिस्सा टूटने से वहां गड्ढा हो गया। जिससे जयपुर की ओर से दिल्ली जाने वाला यातायात सोमवार को दिनभर प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इससे किसी तरह की जान हानि नहीं हुई। 

विज्ञापन


सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मरम्मत के लिए फ्लाईओवर की एक लेन बंद करवा दी। स्थानीय लोगों की मानें तो 2013 में शुरू हुआ यह फ्लाईओवर अब तक तीन बार टूट चुका है। ऐसे में अब फ्लाईओवर के निर्माण के संबंध में निर्माण कंपनी व एनएचएआई पर सवाल उठ रहे हैं।

रामपुरा-नौरंगपुर चौक पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई ने चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया। 6 लेन के इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 700 मीटर है। 2013 में फ्लाईओवर यातायात के लिए खोल दिया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, यहां से रोजाना एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। रविवार रात वाहनों के ज्यादा दबाव के कारण फ्लाईओवर का चार फुट हिस्सा टूट कर गिर गया। टूटा हिस्सा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही सड़क पर गिरा।
विज्ञापन

         
रूट किया डायवर्ट:            
फ्लाईओवर के हिस्से के टूटने के बाद एनएचएआई ने एक लेन मरम्मत करने के लिए बंद कर दी है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न अंडरपास को भी मरम्मत न होने तक बंद कर रूट डायवर्ट किया है। दिल्ली की ओर से आ रहे वाहनों को अब रामपुरा व हयातपुर जाने और जयपुर की ओर से आने वालों को नौरंगपुर जाने के लिए अब आईएमटी चौक से यू-टर्न लेना पड़ रहा है।

फ्लाईओवर का हिस्सा क्यों टूटा इसकी जंाच करवाई जाएगी। मरम्मत कार्य के लिए एक लेन बंद कर दी गई है। तीन से चार दिनों में काम पूरा होने के बाद ही इसे खोला जाएगा। इससे पहले यह फ्लाईओवर कभी नहीं टूटा है।-एनएन गिरी, महाप्रबंधक, एनएचएआई (जयपुर) 

ठेकेदार, एनएचएआई के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में शिकायत
आरटीआई कार्यकर्ताओं के समूह अधिकार के सदस्यों ने फ्लाईओवर का करीब 4 फुट हिस्सा गिरने पर एनएचएआई व ठेकेदार के खिलाफ खेड़कीदौला थाना में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

आरटीआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि ठेकेदार ने फ्लाईओवर में घटिया सामग्री लगाई है। इस वजह से कुछ हिस्सा बार-बार टूटकर नीचे गिर रहा है। अधिकार समूह के सदस्यों का आरोप है कि ठेकेदार व एनएचएआई अधिकारियों ने साठगांठ कर घटिया सामग्री का उपयोग कर रुपये हड़पने का काम किया है। वहीं खेड़कीदौला पुलिस के मुताबिक, आरटीआई कार्यकर्ताओं के समूह अधिकारी के सदस्यों की शिकायत मिल गई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने के लिए आगे विचार विमर्श कर रही है। इसके बाद ही मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता हरेंद्र धींगडा, ओमप्रकाश कटारिया, रमेश यादव, रामकिशोर सैनी, अधिवक्ता आरएम मेहरा, बलबीर लोहचब सहित अन्य सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें