फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली इकाई के करीब 12,000 बूथ प्रभारियों को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाएंगे अमित शाह

Tue, 18 Dec 2018 03:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर यहां इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम में पार्टी की दिल्ली इकाई के करीब 12,000 बूथ प्रभारियों को रविवार को प्रबंधन के नुस्खे देंगे।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि बूथ प्रभारियों को बार कोड वाले पहचान पत्र दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम में उनके शामिल होने की बात सुनिश्चित हो सके। दिल्ली भर में कुल 13,816 मतदान केंद्र हैं और पार्टी ने अब तक करीब 12,000 बूथ प्रभारियों को नियुक्त किया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के बूथ प्रबंधन विभाग के प्रमुख धरमबीर सिंह ने बताया कि पार्टी के जिला एवं उससे नीचे के स्तर के बूथ प्रभारियों की बैठकें आयोजित होती रही हैं। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारियों के बीच राज्य स्तरीय संवाद आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सिंह ने कहा, “संवाद के दौरान बूथ प्रभारियों को पार्टी अध्यक्ष के समक्ष अपने सुझाव रखने का मौका भी दिया जाएगा।” पार्टी सुनिश्चित करेगी कि बूथ अध्यक्ष अनिवार्य रूप से इसमें शामिल हों। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें