फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Security Breach : पांच पोतियों के साथ लंदन में रहते हैं विक्की के दादा, की थीं दो शादियां

Fri, 15 Dec 2023 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा मयंक तिवारी, गुरुग्राम

सार

कमिश्नरेट की ओर से विक्की की खंगाली गई कुंडली में इस बात का खुलासा हुआ है। उसका परिवार मूल रूप से हिसार का रहने वाला है। उसके दादा का नाम जीत कुमार उर्फ जीते हैं जिसने दो शादियां की थी।
विज्ञापन
Parliament Security Breach - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की के लंदन कनेक्शन का अब तक जो खुलासा हुआ है, उसमें यह बात सामने आई है कि विक्की का दादा अपनी पांच पोतियों के साथ वहां रहता है। उसकी ओर से खर्च के तौर पर उसे कभी-कभार कुछ पैसे दिये जाते थे। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


कमिश्नरेट की ओर से विक्की की खंगाली गई कुंडली में इस बात का खुलासा हुआ है। उसका परिवार मूल रूप से हिसार का रहने वाला है। उसके दादा का नाम जीत कुमार उर्फ जीते हैं जिसने दो शादियां की थी। पहली पत्नी की औलाद हरदेव दत्ता था, जिसके कोई औलाद नहीं हुई। उसके बाद उसकी दादी ने अपने रिश्ते से विक्की को गोद ले लिया। जब उसे गोद लिया गया था। तब उसकी उम्र बहुत कम थी। उसका पूरा बचपन यहां की गलियों में बीता है। 

विक्की के दादा की दूसरी शादी से एक बेटा था। जिसकी पांच बेटियां हैं। यह पूरा परिवार इन दिनों लंदन में ही रहता है। परिवार वालों ने उसे भी लंदन ले जाने का प्रयास किया था मगर शुरू से ही उसके व्यवहार और सोच ने उसे बाहर नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन


जंगली के नाम से गली में थी पहचान
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि उसका नाम विशाल उर्फ विक्की है। सोसाइटी के लोग उसे विक्की उर्फ जंगली के नाम से बुलाते थे। वह पहले रिचा ग्लोबल गारमेंट फैक्टरी में काम करता था। इन दिनों बेरोजगार था। कालोनी या जानकार उसे चालक के काम के लिए बाहर जाते समय ले लेते थे। वापस आने  पर उसका दो-चार दिन काम चलता था। पड़ोस के रहने वाले लोग कहते हैं कि उसका आमदनी का कोई साधन नहीं था। लंदन से खर्च आने की बात परिवार के लोग करते थे। जिस कमरे में आरोपी ठहरे थे, वहां से तीन बैग मिले हैं। 

विक्की के घर पर पुलिस का पहरा, गली में सन्नाटा
गुरुग्राम की हाउसिंग सोसाइटी के जिस घर में देश की सबसे सुरक्षित जगह को भेदने की साजिश रची गई थी, बुधवार रात से ही वह पुलिस के पहरे में है। इसके साथ सोसाइटी में बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा। उस कालोनी व गली के लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। विक्की के घर पर कमिश्नरेट की पुलिस के जवान डेरा जमाए हुए हैं। इस घर में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। 

संसद में हुए धुआं कांड के बाद से ही टीवी और सोशल मीडिया पर सात एक्सटेंशन स्थित विक्की के मकान की तस्वीर आने लगी हैं। अभी तक आगे क्या निकलेगा यह किसी को नहीं पता। ऐसे में विक्की के संपर्क में रहने वाले लोग अब इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं। 

गली के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जबकि बुधवार शाम से ही यहां मीडिया कर्मियों का आना-जाना लगा हुआ है। बता दें कि वृंदा शर्मा और उसके पति विक्की पर आरोप है कि दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा भेदने वालों को ठहराने व उनकी साजिश की पूरी जानकारी उसके पास थी। दिल्ली पुलिस की ओर से आरोपियों को दबोचने के बाद उनकी एक टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को अपने साथ ले गई है।  

एसीपी क्राइम ने बताया कि पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि सागर शर्मा और विक्की शर्मा पहले से ही जानकार थे। उसका इनके घर आना-जाना था। यह भी पता चला है कि संसद में धुआं कांड से पहले ही आरोपियों का विक्की के पास आने-जाने का सिलसिला बढ़ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें