संसद भवन से एक से डेढ़ किलोमीटर दूर मंदिर मार्ग के काली बाड़ी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मां अपने मृत बेटे के साथ चार दिन घर में रही। बेटे का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। घर में ज्यादा बदबू आने लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
मंदिर मार्ग थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मां ने बेटे की मौत होने पर पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी।क्या मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है या बेटे के प्यार में वह ऐसा नहीं कर पाई थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामदुलारी (54) अपने बेटे कपिल (32) के साथ 77 1/ए काली बाड़ी, मंदिर मार्ग में रहती हैं।
घर में दोनों ही रहते थे। मां बीमार रहती है, इसलिए बेटा कपिल बाहर से खाना लाता था। रामदुलारी की तीन बेटियां हैं, जो दिल्ली-एनसीआर में रहती हैं। कपिल शराब पीने का आदि था।