फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से बगावत के बाद गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा को मिली भाजपा से हरी झंडी

Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा से बगावत करने वाले विधायक गुड्डू पंडित और उनके छोटे भाई मुकेश शर्मा ने भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर ली है। भाजपा मुखिया अमित शाह समेत हाईकमान से उनकी बात हो चुकी है। 
विज्ञापन


भाजपा ने पार्टी के लिए काम करने के लिए भी कह दिया है। माना जा रहा है शीघ्र ही पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। मालूम हो कि प्रदेश में राज्य सभा और विधान परिषद चुनाव के दौरान नोएडा के गिझोड़ के मूल निवासी और बुलंदशहर के डिबाई विधान सभा से सपा विधायक गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा और उनके छोटे भाई शिकारपुर विधान सभा से विधायक मुकेश शर्मा ने सपा के साथ बगावत कर दी थी।

मतदान के दौरान दोनों ने किसी दूसरे दल को वोट किया था। इसको लेकर लखनऊ में दोनों विधायक भाइयों के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुड्डू के सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी कम कर दी।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि राज्य सभा और विधान परिषद चुनाव के वक्त ही गुड्डू और मुकेश की भाजपा के शीर्ष नेताओं से बात भी हो गई थी लेकिन उस समय खुलाया नहीं किया गया था। 30 जून को नोएडा में भाजपा मुखिया अमित शाह एक सम्मेलन में आए थे। उनके आने से पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश  शर्मा से भी कई दौर की बात हो चुकी थी।
विज्ञापन

महेश शर्मा ने कराई अमित शाह से बातचीत

amit shah - फोटो : amar ujala
अमित शाह से भी मुलाकात कराई गई। बताते हैं कि शाह ने काम करने की हरी झंडी दे दी है।सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा में आने से पहले आरएसएस और संगठन से जुड़े नेताओं से भी बात की गई। 

हालांकि कुछ लोगों ने आपराधिक छवि होने की बात कही तो इसकी बाकायदा जांच भी कराई गई। विधायक बंधुओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के सामने सफाई दी कि जो भी मामले उन पर दर्ज किए गए थे वे राजनीतिक बदला लेने के लिए झूठे थे और बाद में खत्म भी हो गए।

डिबाई से जीत के बाद सुर्खियों में आए थे गुड्डू
दरअसल, 2007 के विधान सभा चुनाव के दौरान गुड्डू पंडित को बसपा ने डिबाई से टिकट दिया था। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को हरा दिया था। 

इसके बाद 2012 के जब चुनाव में गुड्डू पंडित हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवार हो गए थे। सपा से डिबाई से दोबारा जीत हासिल की। इतना ही नहीं शिकारपुर से अपने भाई मुकेश शर्मा को भी सपा से विधायक बनवा दिया। मुकेश ने 2009 मेंबागपत से बसपा के टिकट पर लोक सभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें