फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: देवली में पार्किंग की दीवार ढही, 10 गाड़ियां मलबे से क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने निगम की खराब निकासी व्यवस्था को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के देवली इलाके में भारी बारिश के कारण एक प्राइवेट पार्किंग की दीवार ढह गई। इस हादसे में करीब 10 गाड़ियां मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल है। पानी निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण दीवारें कमजोर हो गईं, जिससे यह हादसा हुआ। एक निवासी ने बताया कि इलाके में सीवर के काम के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी, जिससे पानी जमा हो गया और दीवार गिर गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों प्रवीण कुमार और प्रशांत ने बताया कि वे इस पार्किंग के लिए 1,500 से 1,800 रुपये मासिक शुल्क देते थे। उनका कहना है कि दिल्ली नगर निगम ने खुदाई के बाद पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की, जिससे जलभराव हो गया और आखिरकार दीवार ढह गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मौके पर निगम और पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें