फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीएलएस सोसाइटी में पार्किंग विवाद गहराया, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएलएस सोसाइटी में पार्किंग विवाद गहराया, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन




सोहना। दमदमा मार्ग स्थित जीएलएस सोसाइटी में पार्किंग को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को सोसाइटी परिसर में वाहनों की पार्किंग पर रोक के विरोध में महिलाओं ने बिल्डर और सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि उन्हें निजी पार्किंग में अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा है।



निवासियों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले बिल्डर ने परिसर में पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। इससे उन्हें अपनी गाड़ियां बाहर निजी पार्किंग में खड़ी करनी पड़ रही हैं। इसके लिए उन्हें प्रति वाहन 1500 से 2000 रुपये तक पार्किंग शुल्क देना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए के पूर्व उपप्रधान सत्यपाल और अमित गुप्ता ने बिल्डर पर मनमाने प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निवासी नियमित रूप से रखरखाव शुल्क का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद उन्हें अपनी ही सोसाइटी में पार्किंग सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना

निवासियों के अनुसार, सोहना के एसडीएम ने 23 जुलाई तक वाहनों को सोसाइटी परिसर में पार्क करने की अनुमति दी थी। बिल्डर और सुरक्षा एजेंसी ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। आरोप है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर बाउंसर तैनात किए गए हैं। इससे निवासी अपनी गाड़ियां अंदर पार्क नहीं कर पा रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को उप जिलाधिकारी के समक्ष होगी, जहां समाधान पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें