आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी को मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट का इंचार्ज बनाया गया है।
करीब एक महीने पहले गुपचुप तरीके से हुई इस नियुक्ति को लेकर जहां विपक्ष परिवारवाद और पार्टी की कथनी-करनी में अंतर का आरोप लगा रहा है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि वह एक योग्य वास्तुकार है। वह स्वैच्छिक तौर पर काम कर रही है। सरकार की फूटी कौड़ी तक नहीं लेती।