फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Raghav: सगाई के दिन भी परिणीति से ज्यादा राघव का फोन पर था ध्यान, ले रहे थे पल-पल की अपडेट

Sat, 13 May 2023 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सूत्रों की माने की तो सगाई के दिन भी राघव चड्ढा जालंधर लोकसभा उपचुनाव की फोन के द्वारा पल-पल की अपडेट लेते रहे। कार्यक्रम की व्यस्तता के बीच भी उनकी नजर उपचुनाव के रुझानों पर टिकी रही।
विज्ञापन
Parineeti Raghav Engagement - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा ने आखिरकार शनिवार (13 मई) को सगाई कर ली। इस जोड़े ने शनिवार को सगाई करके अपने इस रिश्ते को एक नया नाम दिया। सूत्रों की माने की तो सगाई के दिन भी राघव चड्ढा जालंधर लोकसभा उपचुनाव की फोन के द्वारा पल-पल की अपडेट लेते रहे। कार्यक्रम की व्यस्तता के बीच भी उनकी नजर उपचुनाव के रुझानों पर टिकी रही, जब तक की परिणाम नहीं आ गया। 

विज्ञापन

सगाई से पहले तक लोगों की नजरें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पर टिकी हुई थीं। दोनों को कभी डिनर डेट तो कभी आईपीए मैच देखते स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि परिणीति और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

दोनों की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में हुई। इस बीच यह भी खबर सामने आई कि सगाई के लिए कपल ने 'नो फोन पॉलिसी' रखी। जी हां, खबर के मुताबिक, इंगेजमेंट टीम से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए गए। अंदर फोन लेकर जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। कहा जा रहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि अंदर से कुछ भी लीक ना हो सके। 
विज्ञापन

जालंधर उपचुनाव में आप ने दर्ज की जीत
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में जीत का परचम लहरा दिया है। पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने 58,691 वोटों से कांग्रेस की करमजीत कौर को मात दी। जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। रिंकू ने शुरुआत में लीड हासिल की जो आखिर तक नहीं टूटी। पार्टी की जीत के बाद सीएम भगवंत मान दिल्ली पहुंचे और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें