फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को वापस मिली गुमशुदा बच्ची, छलक पड़े मां-बाप से आंसू

Sat, 11 Jan 2020 06:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फरीदाबाद थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची के परिवार वालों को ढूंढ कर स्टेट क्राइम की मिसिंग पर्सन सेल ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्ची अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी और कुछ भी पूछने पर रोने लगती थी। स्टेट क्राइम की टीम ने बच्ची का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जोकि उसके पिता ने देखा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को लड़की को जिला बाल संरक्षण अधिकारी के सामने उसके परिजनों के हवाले किया गया। स्टेट क्राइम मिसिंग पर्सन सेल में तैनात एएसआई अमर सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में करीब 12 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची रोती हुई हालत में पुलिस को मिली थी। उसे तिगांव स्थित आश्रम में रखा गया था। वह कुछ बोल पाने और समझ पाने में असमर्थ थी। 

एएसआई अमर सिंह के साथ एएसआई शीतल, सिपाही प्रवेश और चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े रविंद्र भी अपने स्तर पर बच्ची के परिजनों को ढूंढने में लगे हुए थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची की फोटो संपर्क नंबरों के साथ शहर के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक पेजों पर वायरल कर दी। शुक्रवार सुबह एएसआई अमर सिंह ने संबंधित दस्तावेज लेकर जिला बाल कल्याण समिति के कार्यालय में बुला लिया, जहां सारी पड़ताल के बाद बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया गया। बच्ची को वापस पाकर उसके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें