फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम:  26 जनवरी से पहले भारी मात्रा में मिले कारतूस, पीलीभीत का व्यवसायी गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 02:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने पीलीभीत, यूपी के रहने वाले व्यवसायी एहितशाम-उल को पकड़ा है। कार से 45 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले नई दिल्ली जिले में भारी मात्रा में कारतूस मिलने से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। रात्रि चेकिंग के दौरान पीलीभीत, यूपी के रहने वाले व्यवसायी एहितशाम-उल पुत्र अकील अहमद खान की कार से 45 कारतूस बरामद किए गए हैं। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एहितशाम उल (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल के अनुसार, तिलक मार्ग थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा की देखरेख में एसआई वीरपाल, हवलदार सुरेंद्र व सिपाही सौरव की टीम गणतंत्र दिवस को देखते हुए रात १.३० बजे डब्ल्यू पाउंट पर पिकेट लगाकर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने यूपी नंबर की 26 एएस 9990 स्कॉर्पियो को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान कार चालक एहितशाम उल के कब्जे से एक छोटा पैकेट बरामद किया गया। इस पैकेट को खोला गया तो उसमें से 45 कारतूस (9 मिमी) बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पता चला कि व्यक्ति पीलीभीत यूपी से आ रहा है। वह इसके लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

तिलक मार्ग थाने में तैनात एसआई वीरपाल की टीम ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मोहम्मद हबीबुल्लाह खान जनूनी, थाना कोतवाली बीसलपुर, जिला पीलीभीत निवासी एहित शाम-उल पुत्र अकील अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यूपी पुलिस व व्यवसायी के परिजनों को सूचना दे दी है।

पिस्टल को लेकर हो रही है पूछताछ
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी व्यवसायी एहित शाम-उल से ये पूछा जा रहा है कि उसके पास पिस्टल कितने एमएम की है। पिस्टल के अनुसार क्या वह ९ मिमी के कारतूस रख सकता है या नहीं। आरोपी कारतूस को लेकर किसी तरह के कागजात नहीं दिखा सका। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां व दिल्ली पुलिस व्यवसायी से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

आरोपी भट्टा व्यवसायी है
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एहित शाम-उल भट्टा व्यवसायी हैं। पीलीभीत यूपी में उसके ईंटों के कई भट्टे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह कार में इतनी मात्रा में कारतूस क्यों लेकर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें