फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब थमेंगे ट्रेन हादसे: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा महिला का कटा सिर, मचा हड़कंप; हर हफ्ते जा रही जान

Tue, 05 Mar 2024 03:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक महिसा का कटा सिर गाड़ी के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन के इंजन के साथ महिला का कटा हुआ सिर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि एक महिला आनंद विहार के पास ट्रेन के चपेट में आई और उसका सिर ट्रेन के इंजन में लिपटकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसके बाद पुलिस कटे हुए सिर को आनंद विहार ले गई।अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आनंद विहार के पास सोमवार को महिला की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई। लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में महिला का सिर फंस ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों खोपड़ी देखी।

इसके बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जीआरपी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिस तरफ से ट्रेन आ रही थी। उस रूट पर पीछे के सभी स्टेशनों को सूचना दी गई। इसके बाद पता चला कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास किसी महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।
विज्ञापन


महिला के शव को पुलिस आनंद विहार ले गई। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में लग रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी, जिससे उसकी कटकर मौत हुई है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की शिनाख्त करने के लिए आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों को महिला के कटने और उसके सिर की फोटो के साथ अन्य विवरण भेजा गया है, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके।

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में हर सप्ताह करीब 11 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो रही है। पिछले साल दिल्ली में 688 लोगों को ट्रेन से कटकर मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें