फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम की पूरी कहानी: तीसरा पति था अंजन, पहला बिहार में छोड़ आ गया था दिल्ली, दूसरे की हुई थी दर्दनाक मौत

Mon, 28 Nov 2022 03:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pandav Nagar Murder - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से झारखंड निवासी पूनम देवी की पहली शादी 13 वर्ष की उम्र में आरा, बिहार निवासी सुखदेख तिवारी से शादी हुई थी। वह 14 वर्ष की थी तब उसकी पहले पति से एक बेटी हुई। इसके बाद उसका पति काम की तलाश में दिल्ली आ गया, मगर लौटकर नहीं गया।
विज्ञापन

2 of 5
Pandav Nagar Murder - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1997 में बेटी को साथ लेकर पति की तलाश में दिल्ली आ गई। यहां उसे सुखदेव नहीं मिला। इसके बाद वह त्रिलोकपुरी निवासी कल्लू से मिली और उसके साथ रहने लग गई। कल्लू से उसको एक बेटा दीपक और दो बेटियां पैदा हुईं। चार वर्ष की एक बेटी की छत से गिरकर मौत हो गई। कल्लू शराब पीता था और साथ ही कोई काम नहीं करता था।
विज्ञापन

3 of 5
हत्यारोपी मां और बेटे - फोटो : अमर उजाला
पूनम जिस मकान में रहती थी उसी मकान में दूसरी मंजिल पर लिफ्ट मैकेनिक अंजन दास रहता था। कल्लू के कुछ नहीं करने के कारण उसकी मुलाकात अंजन से बढ़ती गई। लीवर फेल होने के कारण वर्ष 2016 में कल्लू की मौत हो गई। इसके बाद पूनम ने अंजन दास के साथ रहना शुरू कर दिया।

4 of 5
हत्यारोपी बेटा दीपक - फोटो : अमर उजाला
अंजनदास के पहले से हैं आठ बच्चे
अंजन दास ने पूनम से शादी से पहले अपने विवाह की बात छिपा ली। अंजन की पहली पत्नी बिहार में रहती है। इसके पहली पत्नी से सात बेटियां और एक बेटा है। इसके बाद अंजन ने काम करना बंद कर दिया। उसने पूनम की जूलरी चुराकर अपनी पत्नी को बिहार में भेजना शुरू कर दिया। इस बात पर पूनम व अंजन में झगड़ा होने लगा। दीपक की वर्ष 2018 में शादी हो गई। उसका तीन वर्ष का बेटा है। वह पास में ही कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI
आरोपियों ने मिटाए सबूत
आरोपी पूनम व दीपक ने अंजन की हत्या करने के बाद पूरे घर को फिनाइल से धो दिया था। फ्रीज को भी कई बार धोकर साफ कर दिया था। इन्होंने शव के टुकड़े करने के बाद पूरे घर में पेंट करा दिया था। इससे लोगों को लगा ही नहीं कि आरोपियों के घर में कुछ हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें