फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज, 32 को निर्विरोध चुना 

Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
मेवात में पंचायत पद के खाली पदों पर रविवार को चुनाव होगा। जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। तावडू़ खंड की 23 ग्राम पंचायतों में खाली 47 पंच पदों में से मात्र एक वार्ड पर चुनाव होगा। 
विज्ञापन


जबकि 32 पदों पर निर्विरोध पंच चुने गए हैं। बाकी 14 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया है। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 3 पर निर्विरोध चुनाव किया गया है। यह जानकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनमोहन ने दी। 

बीडीपीओ ने बताया की 23 ग्राम पंचायतों में होने वाले पंच पद के चुनाव में 32 पदों पर निर्विरोध पंच चुने गए हैं। 14 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं आया है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भंगोह के एक मात्र वार्ड नंबर 8 पर पंच पद के लिए वीरवार को चुनाव होगा। जहां पर 5 सदस्यों की पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया की चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। 

मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और मतदान खत्म होने के बाद वहीं पर वोटिंग की गिनती कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया की ब्लाक समिति के वार्ड नंबर तीन के होने वाले चुनाव के लिए विक्की को निर्विरोध चुना गया है। 

उल्लेखनीय है कि गत 24 जनवरी को खंड में 54 पंचायतों का चुनाव हुआ था। उस समय 23 पंचायतों के 47 पंच पदों पर शिक्षा योग्यता की कमी के चलते चुनाव नहीं हो पाया था। निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त पदों के लिए आज रविवार को उप चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें