फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के बावजूद पहले ही दिन "गांव की संसद" के लिए निकले 80% लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के पंचायत चुनाव के तहत जिले के दो ब्लॉक में चुनाव संपन्न हुआ। गुड़गांव और सोहना ब्लॉक में पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्य और जिला परिषद के पार्षद के लिए लोगों ने वोट किया।
विज्ञापन


दोनों ब्लॉक के 291 बूथों पर 485 पदों के लिए मतदान हुआ। पहली बार जिला परिषद के सदस्य और सरपंच के लिए ईवीएम से वोट दिया गया, जबकि पंचायत समिति के सदस्य और पंच के लिए बैलेट पेपर से वोट दिया गया। गुड़गांव ब्लॉक में देर शाम तक 78.9 फीसदी और सोहना में 86 फीसदी मतदान रहा।

सुबह मॉक पोलिंग के बाद भी चुनाव में कई खामियां दिखीं। भोंडसी, कासन और नया गांव में ईवीएम खराब होने से देर से मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा अन्य बूथों से बीच-बीच में मशीनें रुकने की शिकायत आई।
विज्ञापन

कहीं छिटपुट में हुई परेशानी बाकी चुनाव शांतिपूर्ण

इसकी वजह से सुबह के वक्त पोल प्रतिशत की गति धीमी रही। गुड़गांव और सोहना ब्लॉक में सुबह आधा दर्जन से ज्यादा बूथों पर ईवीएम बंद रही। इससे मतदान प्रभावित हुआ। मानेसर में बूथ नंबर 50 पर एक वार्ड में पंच को मिले चुनाव चिह्न की गलती के चलते आधा घंटा मतदान रोका गया।

गांव कांकरौला में पोलिंग एजेंट के बहस के चलते 20 मिनट मतदान रुका। छिटपुट घटनाओं के बीच चुनाव शांतिपूर्ण रहा। ग्रामीण इलाके में सुबह 9 बजे के बाद लोग मतदान केंद्रों पर उमड़े।

सुबह से ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी जुट गए थे। सभी बूथों पर पुलिस मुस्तैद रही। संवेदनशील और अति संवेदनशील गांव के बूथों पर प्रशासन ने वीडियाग्राफी करवाई। बता दें कि गुड़गांव में 151 और सोहना में 140 बूथ तय किए गए हैं।

इनकी तकदीर हुई ईवीएम में कैद

जिला परिषद के 15 वार्ड के लिए 119 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन 119 प्रत्याशियों में 69 पुरुष तथा 50 महिलाएं शामिल हैं। इनकी तकदीर पहले चरण के चुनाव के साथ कैद हो गई। हालांकि अभी कुछ गांवों में दूसरे चरण में भी इनके चुनाव होने हैं, जो जिला परिषद के लिए 17 जनवरी को वोट डालेंगे।

सोहना पंचायत समिति के 29 वार्ड के लिए 119 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 77 पुरुष तथा 42 महिलाएं शामिल हैं। एक वार्ड के लिए सर्वसम्मति बनी है। गुड़गांव ब्लॉक में पंचायत समिति के लिए 30 वार्ड के लिए 106 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इनमें 71 पुरुष तथा 35 महिलाएं शामिल हैं। गुड़गांव पंचायत समिति के लिए एक पुरुष प्रत्याशी को सर्वसम्मति से चुना गया। पंचायत समिति के बैलेट बॉक्स में चुनाव हुआ है। इन सभी ईवीएम और बैलेट बॉक्स को द्रोणाचार्य कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। दूसरे चरण के चुनाव के बाद भी इन्हें इसी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इनकी तकदीर का फैसला 28 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

देर शाम तक जारी रहा रिजल्ट

सोहना ब्लॉक में 45 वार्ड के सरपंच पद के लिए 219 प्रत्याशी और पंच के 455 वार्ड के लिए 357 प्रत्याशियों के बीच फैसला हुआ। सरपंच पद के लिए गुड़गांव ब्लॉक में 30 वार्डों के लिए 122 प्रत्याशी और पंच पद के 353 वार्डों के लिए 392 प्रत्याशियों में चुनावी फैसला हुआ। रविवार देर शाम तक इनकी गिनती होती रही। जीते प्रत्याशियों में खुशी की लहर थी।

उपायुक्त व जिला रिटर्निंग अधिकारी टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। पंच और सरपंच के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं।

जिला परिषद के ईवीएम और पंचायत समिति के बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग रूम में पुलिस निगरानी में रखवा दिया गया है। दूसरे चरण के बाद मतगणना की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें