फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ साइबर युद्ध, सैंकड़ों वेबसाइट हैक

Sun, 10 Jan 2016 09:45 PM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद साइबर वार शुरू हो गया। हैकरों ने हमले के विरोध में दो दिनों के अंदर पाकिस्तान
विज्ञापन

मंत्रालय समेत 600 से ज्यादा वेबसाइट को हैक कर लिया।

वेबसाइट पर एनएसजी के लेफ्टिनेंट कर्नल शहीद निरंजन कुमार की बेटी की फोटो डाली गई है। साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक हमले को लेकर पाकिस्तान सख्त कार्रवाई नहीं करता है तो उसका पूरा साइबर नेटवर्क ध्वस्त कर दिया जाएगा।

हैकिंग रोकने के लिए साइबर सेल की टीमें लगी हैं। इसमें नोएडा पुलिस की टीम भी शामिल है। इंडियन ब्लैक हैट नाम से पाकिस्तान की वेबसाइटों को हैक किया है। इसमें भारतीय जवानों की शहादत को सलाम करने संबंधित संदेश  लिखे हैं।
विज्ञापन


इंडियन ब्लैक हैट द्वारा हैक की गई पाकिस्तान की अधिकांश वेबसाइट सोशल और व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित है। इसमें कुछ वेबसाइट पाकिस्तान मंत्रालय से हैं।
विज्ञापन

साइबर सेल कर रही जांच

नोएडा साइबर सेल (पुलिस) के एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल ने बताया कि पठानकोट हमले के दो दिन बाद से इस तरह की गतिविधि देखने को मिलने लगी थीं।

कई शहरों की साइबर टीम इसे रोकने का प्रयास कर रही है। यह एक तरह की बचकानी हरकत हो सकती है, लेकिन यह गैर कानूनी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इंडियन साइबर आर्मी से जुड़े किस्लय चौधरी ने बताया कि हैकरों ने जिस तरह से वेबसाइटों को हैक किया है वह गैर कानूनी है। यह
सोची समझी चाल है।

साइबर महकमे पर अटैक किया जा रहा है। जल्द ही आतंकी गतिविधियों में लिप्त वेबसाइटों को भी हैक किया जा सकता है। मंत्रालय से संबंधित कुछ वेबसाइटों को हैकरों के चंगुल से छुड़ाया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें