फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा हैदर बेवफा!: पति गुलाम का दावा- तलाक नहीं दिया... बहुत प्यार करता था; 13 साल में की थी दोनों ने लव मैरिज

Fri, 07 Jul 2023 09:07 AM IST
आकाश दुबे जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

सीमा का पति गुलाम हैदर जखरानी सीमा के तलाक के दावे को खारिज कर रहा है। उसने कहा, वह अपनी पत्नी से प्यार करता है, उसने मकान भी सीमा के नाम कराया था। सीमा ही उससे वास्ता तोड़कर चार बच्चों को लेकर चली गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान की सीमा हैदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर के कुछ दावों को उसके पास मिले प्रमाण पत्र व सोशल मीडिया पर वायरल उसके पति का वीडियो खारिज कर रहे हैं। पति गुलाम हैदर जखरानी सीमा के तलाक के दावे को खारिज कर रहा है। उसने कहा, वह अपनी पत्नी से प्यार करता है, उसने मकान भी सीमा के नाम कराया था। सीमा ही उससे वास्ता तोड़कर चार बच्चों को लेकर चली गई। पुलिस की ओर से बरामद किए गए सीमा व उसके बच्चों के दस्तावेज भी मौखिक रूप से दी गई जानकारी से मेल नहीं खा रहे हैं। इसके कारण उसके प्रमाण पत्रों की भी जांच केंद्रीय एजेंसियां कराएंगी।

विज्ञापन

सीमा हैदर ने रबूपुरा के सचिन मीणा से शादी करने के लिए कानूनी सलाह लेने के दौरान अपनी आयु 27 साल बताई थी। उसने सबसे छोटी बेटी की आयु तीन साल और बड़े बेटे की आयु आठ साल बताई। इसके अलावा पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर सीमा के विवाह की तिथि फरवरी 2014 बताई। जबकि उसके पास मिले शादी के प्रमाण पत्र में तिथि 15 फरवरी 2015 लिखी है। पाकिस्तान के पहचान पत्र के मुताबिक सीमा की जन्मतिथि एक जनवरी 2002 है।

प्रमाण पत्र के मुताबिक सीमा की आयु 21 साल, पुलिस की बताई तिथि के मुताबिक शादी के दौरान उसकी आयु 12 साल और मैरिज सार्टिफिकेट के मुताबिक उसकी आयु शादी के दौरान 13 साल थी। सीमा के पति गुलाम हैदर से मिस्ड कॉल के जरिए उसकी पहचान हुई थी। चार माह तक फोन पर बात करने के बाद उसने शादी का फैसला किया था। इनकी शादी से बिरादरी के लोग खुश नहीं थे। इसके कारण सीमा और गुलाम हैदर ने कोर्ट मैरिज की थी। बाद में बिरादरी की रजामंदी के बाद वे कराची में रहने लगे।

2019 के बाद पति से संपर्क नहीं तो छोटी बेटी की आयु ढाई वर्ष कैसे
सीमा हैदर ने डीसीपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद बयान दिया था कि 2019 में पति के सऊदी अरब जाने के बाद से उसका उससे संबंध नहीं है। जबकि पासपोर्ट के मुताबिक, सीमा ने सबसे छोटी बेटी को 2 जनवरी 2021 को जन्म दिया। उसकी आयु केवल ढाई साल है। सीमा का पहला बेटा शादी के तीन साल बाद एक जनवरी 2018 को हुआ। सीमा ने इसके 12 वें महीने में 27 दिसंबर को पहली बेटी, 23 दिसंबर 2019 को दूसरी बेटी और बड़े बेटे की आयु मात्र साढ़े पांच साल है। सीमा और उसके बच्चों की आयु प्रमाण पत्रों की बजाय मौखिक रूप से बताई गई उम्र से मेल खाते हैं। सीमा और उसके चारों बच्चों का जन्म जनवरी व दिसंबर में हुआ है। सीमा व उसके बेटे का जन्मदिन एक जनवरी है।

पाकिस्तान में ऑटो चलाया, सऊदी में मजदूरी की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां गुलाम हैदर ने ऑटो चलाया। इसके बाद वह सऊदी अरब चला गया। उनके घर को छोटा बताते हुए सीमा किराये के मकान में रहने लगी। सऊदी अरब में गुलाम हैदर मजदूरी कर घर बनाने के लिए सीमा को रुपये भेजने लगा, सीमा से वह फोन पर बात करता था। उनका दावा है कि वह सीमा से बहुत प्यार करता है। इसीलिए मकान भी उसके नाम कराया था।

इमरान खान की गिरफ्तारी पर इंटरनेट बंद होने पर टूटा संपर्क
नौ मई को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व क्रिकेटर इमरान खान की गिरफ्तारी की घटना के बाद वहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। तब गुलाम हैदर का सीमा हैदर से संपर्क टूट गया। इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद भी सीमा से संपर्क नहीं होने पर गुलाम हैदर ने उसके भाई से संपर्क किया। तब पता चला कि सीमा उसका नया घर खरीदने की बात कहकर गई है। सीमा को उसके पति ने सात लाख रुपये भेजे थे। सीमा सात तोले सोने के गहने समेत अन्य सामान लेकर लापता हुई।
विज्ञापन

बच्चों को वापस दिलाने की मांग
सीमा व उसके बच्चों की भी गुमशुदगी सीमा के ससुर ने पाकिस्तान में दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया के जरिए गुलाम हैदर को सीमा के बच्चों को साथ लेकर नेपाल के जरिये भारत आने की जानकारी हुई। अब सोशल मीडिया पर गुलाम हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पाकिस्तान सरकार से उसके बच्चों को वापस दिलाने में मदद की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें