फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सामिया आज बन जाएगी पाक क्रिकेटर हसन अली की दुल्हनिया, कई खिलाड़ी होंगे बराती

Tue, 20 Aug 2019 06:57 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह/पुन्हाना
विज्ञापन
पाक क्रिकेटर हसन अली - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

मेवात की फ्लाइट इंजीनियर बेटी सामिया आरजू और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली मंगलवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवारों में खुशी की लहर है। दोनों परिवारों के सदस्य निकाह में शामिल होने के लिए दुबई पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


सामिया के पिता और रिटायर्ड बीडीपीओ लियाकत अली द्वारा शादी के लिए छपवाए गए कार्ड के अनुसार दुबई की ऐटलांटिस दी पाम होटल एवं रिसोर्ट, जुबेरा पार्क में मंगलवार को निकाह शाम 6 बजे होगी।

सामिया आरजू के भाई अकबर अली ने बताया कि उनके अलावा निकाह में पिता लियाकत अली, भाई सरताज, मां, बहन शबनम और उनके बच्चे, बहन बिलकिस, जीजा अलताफ हुसैन, बहन केसर के अलावा बंटवारे के समय पाकिस्तान गए परिवार के सदस्य एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल के बेटे सरदार रहीश अहमद व सरदार अजमत खां शामिल हो रहे हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान से निकाह में कई अन्य क्रिकेटर भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन




1947 में देश के बंटवारे के बाद भले ही दोनों देश अलग-अलग हो गए हैं लेकिन मेवात और पाकिस्तान में रहने वाले मेवातियों के रिश्ते आज भी हो रहे हैं। पाकिस्तान में मेवात से दर्जन भर रिश्ते बन चुके हैं। 

अकबर अली ने बताया कि सामिया की पहले जेट एयर वेज में नौकरी लगी थी, करीब तीन साल से एयर अमिरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और पिता लियाकल अली के दादा सगे भाई थे। जो फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिले के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं। इस शादी के रिश्ते में राशिद तुफैल और उनके परिवार ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें