फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाकिस्तान जाएंगे केजरीवाल, न्यौता किया स्वीकार

Sat, 05 Mar 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इन दिनों जहां भारत-पाकिस्तान के रिश्ते में तनातनी का माहौल है। जहां सुरक्षा कारणों को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम ने भारत-पाकिस्तान का मैच वहां रद्द कर दिया, वहीं पाकिस्तान का केजरीवाल को न्यौता भेजना सुर्खियों का कारण बन गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कराची लिटरेचर फेस्टिवल 2017 में आने का न्यौता दिया है। यह फेस्टिवल अगले साल फरवरी में होना है।

मालूम हो‌ कि अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान के इस न्यौते को स्वीकार कर लिया है जिसका मतलब है कि वो अगले साल लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत करने कराची(पाकिस्तान) जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी फेस्टिवल के लिए अनुपम खेर को नहीं मिला था वीजा

anupam kher - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह वही लिटरेचर फेस्टिवल है जिसमें शामिल होने के लिए इस साल अनुपम खेर को वीजा नहीं मिला जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। विवाद की वजह ये थी कि अनुपम के साथ ही करीब 18 अन्य लोगों को कराची से न्यौता मिला था लेकिन एक मात्र अनुपम खेर को ही वीजा नहीं दिया गया।

इस पर अनुपम ने कहा था कि शायद वो कश्मीरी पंडित हैं और कश्मीरी पंडितों के दर्द पर हमेशा बोलते रहे हैं इसी वजह से उन्हें वीजा नहीं दिया गया होगा। इसके साथ ही अनुपम खेर ने ये भी दावा किया था कि वो भारत सरकार के पक्ष में बोलते हैं इसलिए भी उन्हें वीजा नहीं दिया गया।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान उच्चायोग का दावा था कि अनुपम खेर ने वीजा के लिए आवेदन ही नहीं किया था ‌जिसकी वजह से उन्हें वीजा न देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है, अगर वो अप्लाई करते तो उन्हें वीजा दिया जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें