फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनवास पर देखिए 'भारत रत्न सचिन' की झलक

Tue, 04 Feb 2014 08:29 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने की खुशी में गुडगांव के सुशांत लोक फेज-1 में ‘भारत रत्न सचिन तेंदुलकर’ पेंटिंग प्रदर्शनी का आगाज हुआ।
विज्ञापन


20 फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन शहर के जाने माने पेंटर संजय मेहता ने किया। उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से सचिन के नौ रंग लोगों के समक्ष प्रस्तुत किए हैं।

कैनवास पर सचिन के नौ रंग पेंटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं। संजय मेहता ने बताया कि सचिन ने अपने क्रिकेट के माध्यम से कई बार देश और देशवासियों को गौरवान्वित किया है। क्रिकेट के मैदान में उनके विशेष यादगार क्षणों को पेंटिंग के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


हमेशा सहज दिखाई देने वाले सचिन जब मैदान में आते तो अच्छे-अच्छे गेंदबाज उनकी आक्रमकता से भयभीत हो जाते थे। कइयों के तो सपने में भी वह आते थे। प्रदर्शनी के दौरान सचिन के नौ रंगों में रेड, यलो, ब्राउन, ब्लैक, सैप यलो, ग्रीन, डीप ब्राउन और ऑरेंज शामिल हैं। हर रंग की अपनी विशेषता है।
विज्ञापन


संजय बताते हैं कि लाल रंग पिच पर सचिन की मौजूदगी को दर्शाता है। ब्राउन कलर उनके निस्वार्थ खेल भावना को प्रदर्शित करता है। काला रंग आक्रामकता को दिखाता है। वहीं ऑरेंज रंग उनके ताजगीपन को लोगों के समक्ष पेश करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें