फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में रंग-रोगन कराने से पहले संभलें: पेंटर ने ही घर में लगाई सेंध, कुछ दिन पहले उसने ही की थी रंगाई-पुताई

Fri, 10 Mar 2023 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी के कब्जे से चुराई गई पूरी ज्वेलरी बरामद कर ली गई। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी सेंधमार है। उसने कुछ दिन पहले ही पीड़ित के घर में रंगाई-पुताई की थी और ये पता कर लिया था कि ज्वेलरी कहां रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में रिटायर चीफ इंजीनियर के घर में पेंटर ने रंगाई-पुताई के दौरान रेकी कर बाद में घर से 60 तोले से ज्यादा डायमंड, सोनी व चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली। हालांकि आरोपी पेंटर ब्रह्मदेव यादव दिल्ली से भाग पाता उससे पहले ही नेबसराय थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चुराई गई पूरी ज्वेलरी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

एनडीएमसी से चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर बीके बंसल (72) अपने अविवाहित बेटे के साथ एच-69 सी ईस्टर्न एवेन्यू में रहते हैं। उनके घर में दो मार्च को चोरी हो गई। चोर घर से 60 तोला से ज्यादा की ज्वेलरी ले गए। मामला दर्ज कर नेब सराय थाना पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी ब्रह्मदेव यादव (36) को कुम्हार मोहल्ला, देवली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से चुराई गई पूरी ज्वेलरी बरामद कर ली गई। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी सेंधमार है। उसने कुछ दिन पहले ही पीड़ित के घर में रंगाई-पुताई की थी और ये पता कर लिया था कि ज्वेलरी कहां रखी है। वारदात वाले दिन वह पीछे से घर में घुस गया था। आरोपी को पकड़ने में एएसआई राकेश राठी, हवलदार जसवंत, संजीव, सोनू, कपिल व हवलदार विक्रम यादव की टीम बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें