एनडीएमसी से चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर बीके बंसल (72) अपने अविवाहित बेटे के साथ एच-69 सी ईस्टर्न एवेन्यू में रहते हैं। उनके घर में दो मार्च को चोरी हो गई। चोर घर से 60 तोला से ज्यादा की ज्वेलरी ले गए। मामला दर्ज कर नेब सराय थाना पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी ब्रह्मदेव यादव (36) को कुम्हार मोहल्ला, देवली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चुराई गई पूरी ज्वेलरी बरामद कर ली गई। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी सेंधमार है। उसने कुछ दिन पहले ही पीड़ित के घर में रंगाई-पुताई की थी और ये पता कर लिया था कि ज्वेलरी कहां रखी है। वारदात वाले दिन वह पीछे से घर में घुस गया था। आरोपी को पकड़ने में एएसआई राकेश राठी, हवलदार जसवंत, संजीव, सोनू, कपिल व हवलदार विक्रम यादव की टीम बनाई गई।