संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत पर बवाल के मामले में बीजेपी नेता और करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अमू को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अमू को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है।
बता दें कि यह वहीं नेता हैं जिन्होंने दीपिका पादुकोण के सिर काटने की बात कही थी और सिर काट कर लाने वाले को 10 करोड़ रुपये देने का दावा किया था।
मालूम हो कि पद्मावत फिल्म को रिलीज करने के विरोध में बुधवार को गुरुग्राम में एक स्कूल बस में हुए पथराव के 18 आरोपियों को बृहस्पतिवार दिन में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।