फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवानों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की 63 कंपनियां तैनात

Fri, 26 Jan 2018 06:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
republic day security - फोटो : himanshu soni
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में जमीन से आसमान तक सुरक्षा रहेगी। आतंकी हमले के इनपुट़्स को देखते हुए सुरक्षा के इस कदम इंतजाम किए गए है कि पङ्क्षरदा भी पर नहीं मार सकेगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के करीब 40 हजार जवानों के अलावा अद्र्घसैनिक बलों की 63 कंपनियां तैनात की गई हैं। बृहपतिवार रात को ही बॉडरों को सील कर दिया गया था।

इस गणतंत्र दिवस पर आसियान देशों के दस राष्ट्राध्यक्षों के आने से दिल्ली पुलिस सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोडना चहाती है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से लालकिला के बीच एयरफोर्स, दिल्ली पुलिस, एनएसजी,एसपीजी के अलावा अद्र्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

ऊंची इमारतों पर शॉर्प शूटरों को भी तैनात किया गया है

republic day - फोटो : vivek nigam
इसके अलावा ऊंची इमारतों पर शॉर्प शूटरों को भी तैनात किया गया है। हवाई हमले से बचाने के लिए इंडिया गेट के अलावा अन्य स्थानों पर राडर की भी तैनाती की गई है।

आसमान पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। एंटी एयरक्राफ्ट गनों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से लेकर लाल किले तक करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

दिल्ली केबॉर्डरों को बृहस्पतिवार रात को ही सील कर दिया गया था। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी गई थी। वाहनों को चेकिंग केबाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा था।

पिकेट्स लगाकर चेकिंग की जा रही थी

republic day security - फोटो : vivek nigam
दिल्ली में जगह-जगह पिकेट्स लगाकर चेकिंग की जा रही थी। बाजारों, मॉल्स व अन्य भीडभाड़ वाली जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही थी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां पहले से ही रद्द की हुई हैं।

राजधानी की 75 हाईराइज बिल्डिंग पर शॉर्प शूटरों को तैनात किया गया है, वहीं परेड स्थल के रूट पर आने वाली बिल्डिंगों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी भी हवाई हमले को भांपकर उसको रोकने में रडार मदद करेगा।

परेड के समय सुबह 9.50 से 12.30 बजे तक दिल्ली के आसपास हेलिकॉप्टर से आसमान पर नजर रखी जाएगी। भूतिगत मेट्रो स्टेशन व राजपथ के आसपास मौजूद कार्यालयों को अपने संरक्षण में ले लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से कई मार्ग कर दिए गए बंद

republic day security - फोटो : vivek nigam
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजपथ को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने तक जारी रहेगी।

बृहस्पतिवार रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड को बंद कर दिया गया। वहीं रात 2 बजे से सी हेक्सागन इंडिया गेट पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगा। यह प्रतिबंध परेड के खत्म होने तक जारी रहेगा।

इसके अलावा 26 जनवरी को तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लालकिले आदि जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर शाम चार बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रासिंग हो सकती है। इसके अलावा रात 11 बजे के बाद से टी प्वाइंट साउथ एवेन्यू, त्यागराज मार्ग, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, जसवंत सिंह रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, रेड क्रास रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, चर्च रोड, टी प्वाइंट से लेकर नार्थ एवेन्यू को बंद कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें