फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत विवाद: सिनेमाघरों के अंदर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम, अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात

Thu, 25 Jan 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Padmavat security in Dellhi Cinema Halls
विज्ञापन

देश की राजधानी में पद्मावत फिल्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सिनेमा हॉल पर एसीपी व इंस्पेक्टर सुरक्षा पर नजर रखेंगे। उपद्रवियों से निपटने के लिए राजधानी में सुरक्षा बलों के साथ अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक का कहना है कि उपद्रव करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं।

विज्ञापन


लोकल इंटेलीजेंस को किया गया अलर्ट

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने पद्मावत फिल्म के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। पुलिस फिल्म रिलीज करने वाले सभी सिनेमाघर प्रबंधन से संपर्क बनाए है। दिल्ली पुलिस बल के अलावा रिजर्व पुलिस बल के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। लोकल इंटेलीजेंस को भी अलर्ट कर दिया गया है। इनपुट्स लिए जा रहे हैं। सिनेमाघरों के बाहर ही नहीं, बल्कि भीतर भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। विभिन्न संगठनों से मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

डीसीपी ने सिनेमाघरों का लिया जायजा 

सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीसीपी ने अपने जिले में स्थित सिनेमाघरों का बुधवार को जायजा लिया। ये भी सुनिश्चित किया गया है कि पुलिस अपने-अपने इलाके के सिनेमाघर का प्रबंधन देखने वालों से संपर्क कर हॉल में संभव हो तो एक छोटी सी जगह भी छोड़े जाने की व्यवस्था बना लें, ताकि हॉल में उपद्रव करने की स्थिति में पुलिसकर्मियों को कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाए। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त कर लिए गए हैं। कुछ संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर लिया गया है। सिनेमा हॉल के पास क्यूआरटी व ईआरवी को तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष व एसीपी खुद सिनेमाघरों पर रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें