फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयो होटल में चल रहा था कैसीनो, दो युवतियों समेत 12 गिरफ्तार, 7.35 लाख बरामद

Tue, 01 Sep 2020 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद के ओयो होटल में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने एनआईटी एक स्थित एक ओयो रूम में खिलाए जा रहे कैसीनो का भंडाफोड़ कर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से दो लड़कियों समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां पूर्वोत्तर की रहने वाली है। यहां मालवीय नगर में रहती हैं।

विज्ञापन


इनके पास से 1,03,450 रुपये नकद समेत 101 कैसीनो प्लेइंग कार्ड (ताश के पत्ते) व  500-500 रुपये के 1470 गेम चिंप (टोकन) बरामद की गई है। जिसकी कुल कीमत 7.35 लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों विदेशी लड़कियां खिलाड़ियों को रिझाने के लिए दिल्ली से बुलाई जाती थी।

पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विमल राय को सूचना मिली थी कि एनआईटी एक स्थित एक ओयो होटल में कैसीनो (जुआ) खिलाया जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार रात मौके पर दबिश दी गई।
विज्ञापन


होटल से दो पूर्वोत्तर की लड़कियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान नितिन, अंकित, अनिल, हरनेक, अनुराग, फिरोज, संदीप, अमित, जतिन, निकेत, योजना और संगमु हैं। दो लड़कियां योजना व संगमु दिल्ली के मालवीय नगर की रहने वाली हैं, जबकि आरोपी संदीप गगन विहार दिल्ली का रहने वाला है।

बांकी के आरोपी फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी निकेत आजाद ने बताया कि वह पुलिस की दबिश व पकड़े जाने के डर से हर बार अलग-अलग स्थानों का चयन करता था।

खेल आयोजन के लिए तय स्थान के बारे में कुछ समय पहले ही खिलाड़ियों को व्हाट्सएप पर सूचना दी जाती थी। खिलाड़ियों को रिझाने के लिए विदेशी लड़कियों को किराए पर दिल्ली से लाया जाता था। खेल शुरू होने से पहले ही टोकन बेची जाती थी। जिसकी कीमत 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक होती थी।

बता दें कि इससे पहले भी क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने 21 अगस्त को एनआईटी क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर मामले का भंडाफोड़ किया था। जिसमें छह आरोपी गुलशन, राजेश, दिविक उर्फ बिट्टू, करण, पारस, वरुण को गिरफ्तार किया गया था।इनसे क्राइम ब्रांच ने 48,000 रुपये की 240 कैसीनो टोकन, 15380 रुपये नकद, 104 प्लेइंग कार्ड बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें