कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती चाहे वो कितनी भी अच्छी क्यों न हो। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के एम्स में सामने आया है जहां एक 10 साल के बच्चे की मौत विटामिन डी के अधिक सेवन से हुई है।
गौरतलब है कि बच्चे की खराब शारीरिक विकास को देखते हुए उसे डॉक्टर ने विटामिन डी की खुराक लिखी थी। डॉक्टरों का कहना है कि वो बच्चा रोज विटामिन डी के 6 लाख इंटरनेशनल यूनिट 21 दिन तक लेता रहा जो उसकी आवश्यकता से 30 गुना ज्यादा था।
विटामिन डी की इतनी अधिकता की वजह से उसके शरीर में विटामिन डी का जहर बन गया और उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि शुरूआत में उसकी स्थिति कुछ दवाएं देकर नियंत्रित की गई लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बाल चिकित्सा के आईसीयू में भर्ती किया गया।