वर्ष 2010 में पूरी होनी थी योजना
नांगलोई-सुल्तानपुरी के बीच रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले पूरा करना था। दरअसल कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया था। हालांकि, नांगलोई-सुल्तानपुरी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो पाया था। इस योजना सेे प्रभावित होने वाले दुकानदारों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया दिया। उन्हें कोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के कारण यह योजना लटक गई। इस कारण इस योजना पर वर्ष 2010 के बाद कार्य शुरू हुआ। हालांकि कोर्ट के आदेश के कारण एमसीडी यहां नियमित तौर पर कार्य नहीं कर सकी। कई बार एक से दो साल तक कार्य बंद रहा। मगर गत वर्ष एमसीडी ने इस योजना को पूरा करना शुरू किया। उसने स्थगन आदेश वाली संपत्तियों को हटाए बिना निर्माण कार्य पूरा कर दिया। हालांकि वह सर्विस रोड नहीं बना सकी।
अंडरब्रिज भी बनाया गया
एमसीडी ने नांगलोई-सुल्तानपुरी के बीच रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज का भी निर्माण किया है। यह ब्रिज इस वर्ष की शुरूआत में चालू कर दिया गया था। यह अंडर ब्रिज छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया है। इसका स्थानीय निवासी नांगलोई-सुल्तानपुरी आने-जाने के दौरान करते है। इसके निर्माण से ओवर ब्रिज पर वाहनों का भार कम रहेगा।