फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली हुई दिल्ली की हवा: बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई, धूप निकलने के बाद भी धुएं में छिपा इंडिया गेट

Sun, 22 Oct 2023 12:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 302 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। धूप निकलने के बावजूद प्रदूषण की वजह से कर्तव्य पथ पर स्मोग के बीच कुछ इंडिया गेट छिपा रहा।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के साथ वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंच गई है। सफर इंडिया के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 302 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास हवा की गुणवत्ता 330 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में है, हवाई अड्डे (T3) के आसपास वायु गुणवत्ता 313 एक्यूआई के साथ इसी श्रेणी में है।

विज्ञापन


धूप निकलने के बावजूद प्रदूषण की वजह से कर्तव्य पथ पर स्मोग के बीच कुछ इंडिया गेट छिपा रहा। सुबह 11 बजकर 50 मिनट की तक आसमान में धुआं छाया रहा। इसके बाद भी प्रदूषण के बीच कर्तव्य पथ पर पर्यटक घूमते हुए दिखाई दिए।  बता दें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अगले सप्ताह प्रदूषण स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-2 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। शून्य और 50 के बीच हवा की गुणवत्ता अच्छी, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 450 के बीच गंभीर होती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें