दिल्ली के 16/51 हरफूल सिंह बिल्डिंग, पीएनबी सब्जी मंडी घंटाघर के पास एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस दौरान घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन पुरुष, सात महिला और छह बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, फ्लैट की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर कुल आठ फायर टेंडर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।