फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जन कल्याण शिविरों में दो दिनों में पहुंचे 43 हजार से ज्यादा लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर में दो दिनों में 43,973 से अधिक नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। दूसरे दिन 28,107 लोग पहुंचे। शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्ध एवं विधवा पेंशन, नए जल कनेक्शन, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं। विभागों के अधिकारी मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। दूसरे दिन त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे अधिक 1,349 नागरिक पहुंचे। इसके बाद गोकलपुर में 1,335 और सावित्री नगर में 1,253 लोगों ने सेवाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन


जनता का विश्वास बढ़ा: सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जन कल्याण शिविरों को मिल रहा समर्थन बताता है कि लोग अपने घर के पास सरकारी सेवाएं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी विभागों के अधिकारी एक स्थान पर उपलब्ध होते हैं तो जनता का समय और मेहनत दोनों बचते हैं। जन कल्याण शिविरों से जनता का विश्वास और अधिक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें