फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कारोबार की 100 से ज्यादा मंजूरियां अब एक क्लिक पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च, 15 विभागों की 50 से अधिक सेवाएं शुरू
विज्ञापन

21 विभागों को जोड़ने की तैयारी, 8 लाख से ज्यादा कारोबारियों को राहत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में कारोबार शुरू करने और चलाने के लिए जरूरी मंजूरियां एक क्लिक में मिलेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च किया है। एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभी 15 विभागों की 50 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं, अगले महीने 21 और विभागों की 100 से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली के करीब आठ लाख से अधिक व्यापारियों और उद्यमियों को सरकारी मंजूरियां लेने में सहूलियत मिलेगी।

पोर्टल के जरिए कारोबारी एक ही डिजिटल इंटरफेस से अनुमतियों की जानकारी, आवेदन और उसकी स्थिति देख सकेंगे। सिंगल साइन-ऑन सुविधा से अलग-अलग सेवाओं के लिए बार-बार लॉगिन की जरूरत नहीं होगी। कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म से एक जैसी जानकारी बार-बार भरने की परेशानी भी कम होगी। नो योर अप्रूवल्स सुविधा कारोबारियों को उनके प्रस्तावित व्यवसाय के लिए जरूरी लाइसेंस और अनुमतियों की जानकारी देगी। आवेदक डैशबोर्ड से आवेदन की स्थिति देख सकेंगे। पोर्टल को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से भी जोड़ा गया है। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आने वाले दिनों में उद्योग और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी और सेवाएं पोर्टल पर जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस केवल प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये सरकार और कारोबारियों के बीच भरोसे, पारदर्शिता और सुविधा पर आधारित व्यवस्था तैयार करना है। दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार है। - रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें