फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आउट सोर्स लैब वाली जांचे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने जांच के लिए 13 अस्पताल किए चिह्नित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के जरिए दवाओं, सर्जिकल सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित घोटाले के बीच दिल्ली के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और डिस्पेंसरी में आउट सोर्स लैब के जरिए होने वाली जांच बंद हो गई है। इसकी वजह आउस सोर्स लैब एजेंसी के अनुबंध की अवधि आगे न बढ़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ईमेल कर सूचना दी है। सेवाओं के दूसरे साल में जाने से पहले इस मामले की समीक्षा की जा रही है। विभाग जनहित में इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एक अंतरिम उपाय के तौर पर मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जो टेस्ट इन-हाउस उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें नजदीकी पॉलीक्लिनिक/अस्पताल के जरिए किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए अलग-अलग 13 जिलों में सरकारी अस्पतालों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है। दिल्ली में करीब 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें