फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 हजार से अधिक बूथों पर बीएलए-2 सक्रिय किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली में शुरू किए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, एसआईआर कार्य प्रभारी एवं सांसद योगेंद्र चांदोलिया, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश एसआईआर टीम के सदस्य संकेत गुप्ता, जिला अध्यक्ष, जिला एसआईआर टीम के सदस्य तथा प्रत्येक जिले के बीएलए-2 प्रमुख मौजूद रहे। इस दौरान योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की तरह भाजपा के भी बीएलए-2 चुनाव आयोग में विधिवत पंजीकृत हैं। दिल्ली में कुल 13,033 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 12 हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के बीएलए-2 पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

चांदोलिया ने कहा कि भाजपा के सभी बीएलए-2 चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पूरा सहयोग और समर्थन देने के लिए तैयार हैं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी और सुचारू रूप से पूरा हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और अधिवक्ता संकेत गुप्ता प्रदेश भाजपा की ओर से चुनाव आयोग के साथ समन्वय स्थापित करने और बीएलए-2 के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बैठक में संगठन स्तर पर एसआईआर अभियान की नियमित समीक्षा जारी रखने और सभी जिलों में समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें