फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीटीयू में युवान-24 महोत्सव का रंगारंग आगाज, हजारों की संख्या में पहुंचे युवा

Wed, 14 Feb 2024 08:39 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( डीटीयू ) में युवान-24 का आयोजन शुरू हो चुका है। हर साल ‘युवान-साहित्य और फिल्म महोत्सव’ का आयोजन  साहित्य और फिल्म परिषद करता है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( डीटीयू ) में युवान-24 का आयोजन मंगलवार से शुरू हो गया। साहित्य और फिल्म परिषद हर साल ‘युवान-साहित्य और फिल्म महोत्सव’ का आयोजन करती है। इस आयोजन में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन हजारों की संख्या युवा शामिल हुए। युवाओं के नेतृत्व वाले सबसे बड़े महोत्सव युवान के पहले दिन की शुरुआत नृत्य प्रदर्शन से हुई। इसके बाद मधुरिमा ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायन की प्रस्तुति दी। फेस्ट में सभी के लिए कुछ न कुछ था। 

प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमिक बादल शर्मा ने अपनी कॉमेडी और रोस्टिंग कौशल से सभी का मनोरंजन किया। वहीं, युवराज दुआ, शुभम गौड़, राजेश यादव जैसी प्रसिद्ध सोशल मीडिया हस्तियों ने मनोरंजक टॉक शो में अपने जीवन की कहानियों और कठिनाइयों के बारे में बात की। 
विज्ञापन


डीटीयू हिप-हॉप सोसाइटी आरथ्री पीआरएसएनटी ने एक सफल रैप बैटल की मेजबानी की। इसके अलावा मशहूर गीतकार डैनी केडोज ने भी अपनी गायन प्रतिभा की झलक दिखाई। कार्यक्रम का समापन वादक नवजोत आहूजा के लुभावने प्रदर्शन के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें