फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन ही नहीं अब तो रातें भी जल रहीं: दिल्ली में अब चार दिन लू का ऑरेंज अलर्ट, 45 °C के करीब रहेगा तापमान

Sat, 15 Jun 2024 12:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में बीते एक सप्ताह से जारी लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। विभाग ने आने वाले दिनों में भी लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहेगा। 
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं है। अगले चार दिन तक लू और गर्मी का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने 15 से 18 जून तक लू व गर्मी का ऑरेंज अलर्ट व 19 से 20 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहेगा। राजधानी में शुक्रवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि पीतमपुरा इलाका 45.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। जाफरपुर, नजफगढ़ व पूसा इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पास ही दर्ज हुआ। उधर, दोपहर बाद तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली।

विज्ञापन

इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 35.9 और पूसा में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को भी लू का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री दर्ज हुआ। दिन के साथ-साथ रात भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान तो सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शुक्रवार दोपहर को बीच बीच में आंशिक बादल छाने से चिलचिलाती धूप से कुछ देर के लिए राहत मिली। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान तेज धूल भरी हवाएं भी चली।

दिल्ली-एनसीआर में बीते एक सप्ताह से जारी लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। विभाग ने आने वाले दिनों में भी लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहेगा। इस तरह से भीषण लू के कारण मौसम अभी काफी गर्म है। फिलहाल इससे राहत मिलने के संकेत नहीं है। मानसून अभी दिल्ली के पास तक नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग संभावना जता रहा है कि 20 के बाद प्री मानसून गतिविधियों के होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान
पीतमपुरा 45.9
जाफरपुर 45.8
पूसा 45.6
नजफगढ़ 45.1
नरेला 45.1
रिज 44.8
आयानगर 44.8
पालम 44.4
लोधी रोड 44.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें