फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू के 12 प्रोग्राम की ऑनलाइन काउंसलिंग में 17 तक भाग लेने का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 12 प्रोग्राम में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में 17 जून तक हिस्सा लिया जा सकता है। इनमें एलएलएम, बीसीए, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीएड, बीबीए, बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड, बीए जेएमसी, डिप्लोमा धारकों के लिए लेटरल एंट्री टू बीटेक, बीटेक, बीकॉम ऑनर्स, बीएड (विशेष शिक्षा), चार वर्षीय बीए अंग्रेजी ऑनर्स, चार वर्षीय बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स शामिल है।
विज्ञापन


एलएलएम में दाखिले नेशनल लेवल टेस्ट क्लैट पीजी, एलएलबी में क्लैट यूजी और बीटेक में जेईई मेंस पेपर वन से होंगे। नेशनल लेवल टेस्ट आधारित इन तीनों प्रोग्राम में 17 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जा सकता है। इस अवधि में आरक्षित श्रेणी के दस्तावेज एवं अन्य जरूरी कागजात अपलोड, विकल्प चयन व भरे हुए फॉर्म में सुधार किया जा सकता है। इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें