फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम सेना की ‘वर्दी’ बेच रहीं दुकानें हटाईं

Sun, 10 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस में हमला करने वाले आतंकियों ने सेना की वर्दी का प्रयोग किया था, जिसके बाद अमर उजाला ने देश की सुरक्षा में हो रही इस चूक के मुद्दे को विगत बुधवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


अमर उजाला की खबर का असर सामने आया है। हॉट सिटी में खुलेआम सेना की वर्दी बेच रहीं दुकानों को बंद करा दिया गया है। इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ कैंप के सामने फुटपाथ लगी दुकानों पर वर्दी बेची जा रही थीं।

इससे साथ ही भारतीय सेना की ओर से सेना की वर्दी पहनने या उपकरणों बाइक इत्यादि का इस्तेमाल आम लोगों के लिए अवैध घोषित कर दिया गया है।

सिर्फ सीआईएसएफ के पास ही नहीं बल्कि हिंडन एयरबेस, पीएससी बटालियन, मेट्रो  स्टेशन पर लगी दुकानें भी हटा दी गई हैं। इसके साथ ही मॉल्स में सेना की वर्दी से मिलते-जुलते वस्त्रों की खुलेआम बिक्री पर रोक लग गई है।
विज्ञापन


डीएम विमल कुमार ने बताया कि सेना की वर्दी बेच रही दुकानों पर कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी गई। इनकी बिक्री करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन शॉपिंग में मिलिट्री फैशन की धूम
ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स में मिलिट्री फैशन की धूम है। अभिनेत्री आलिया भट्टी की आर्मी पैंट्स इन दिनों काफी पापुलर हो रही हैं और ज्यादा शॉपिंग साइट्स पर मौजूद है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कई इंटरनेशनल ब्रांड्स भी मिलिट्री फैशन कलेक्शन बेच रहे हैं। इनमें जैकेट्स और पैंट्स की सबसे ज्यादा मांग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें