फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हादसों को न्योता दे रहे खुले सीवर और टूटी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। बरसात के मौसम में शहर की बदहाल सड़कें और खुले सीवर लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव होने से सड़क पर बने गड्ढे और टूटे सीवर ढक्कन पानी में छिप जाते हैं। ऐसे में राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के हादसे का शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है। शहर के कुशलीपुर क्षेत्र में खुला सीवर और कमेटी चौक के निकट माल गोदाम रोड की जर्जर सड़क आदि लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।
कुशलीपुर क्षेत्र में सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। बारिश के दौरान जलभराव होने पर यह खुला सीवर दिखाई नहीं देता, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने जल्द से जल्द नया ढक्कन लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, कमेटी चौक के पास माल गोदाम रोड पर सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से टूटा हुआ है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, दुकानदारों और बाजार आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव होने से गड्ढे नहीं दिखते जिससे चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट चुके हैं, जबकि बाइक सवार भी हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव के कारण सड़क और सीवर की स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से खुले सीवरों पर तत्काल ढक्कन लगाने, जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
-
लोगों से बातचीत
माल गोदाम रोड पर सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से टूटा हुआ है। बारिश में गड्ढे दिखाई नहीं देते और हर समय हादसे का डर बना रहता है। -श्याम सुंदर, दुकानदार

सड़क किनारे जमे कूड़े से बदबू आती है। नगर परिषद को सड़क की मरम्मत के साथ नियमित सफाई भी सुनिश्चित करनी चाहिए। -भरत गोयल, दुकानदार

कुशलीपुर क्षेत्र में टूटा हुआ सीवर है। फिलहाल लोगों ने राहगीरों को सतर्क करने के लिए खुले सीवर के पास एक डंडा लगा रखा है। -राजेश स्थानीय निवासी

वर्जन
कमेटी चौक पर सड़क का मामला उनके संज्ञान में है। सड़क को जल्द ही मरम्मत कराकर इसे दुरुस्त कराया जाएगा। -सिद्धार्थ, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें