फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई से केवल आरएफआईडी टैग वाले वाहनों को दिल्ली में मिलेगा प्रवेश

Thu, 27 Jun 2019 09:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पहली जुलाई से दिल्ली के आठ टोल प्लाजा से केवल आरएफआईडी टैग वाले व्यावसायिक वाहनों को ही राजधानी में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले जिन व्यावसायिक वाहनों पर आरएफआईडी टैग नहीं लगे होंगे उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


वहीं 4 जुलाई से पांच अन्य टोल प्लाजा पर भी यह नियम लागू हो जाएगा। अहम है कि व्यावसायिक वाहन कुल 13 टोल प्लाजा के रास्ते दिल्ली में दाखिल होते हैं। 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से पहले से ही वाहन मालिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जबकि टोल के नजदीक स्मार्ट टैग के लिए केंद्र भी बनाए गए हैं। अगर, किसी वाहन चालक ने अपने वाहनों के लिए आरएफआईडी टैग का पंजीकरण नहीं कराया है तो दूसरे शहरों से प्रवेश करने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


इस पाबंदी को लागू करने के लिए निगम की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं ताकि किसी ट्रैफिक प्रबंधन में भी किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें