फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से बेरुखी देखनी है तो इस सीट पर नजर डालिए॔

Mon, 10 Mar 2014 07:04 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियां भले ही महिलाओं को बराबरी का हक देने की बात करती हों लेकिन जब उनकी खुद की बारी आती है तो पैमाना बदल जाता है। फरीदाबाद लोकसभा सीट पर अब तक महिलाओं को राजनीतिक पार्टियों एवं वोटरों दोनों की ओर से जबरदस्त बेरुखी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


वर्ष 1977 से अब तक इस शहर ने 10 आम चुनाव देखे हैं। जिनमें से सिर्फ तीन में पांच महिला प्रत्याशी खड़ी हुईं। वह भी किसी प्रमुख पार्टी ने टिकट नहीं दी। जबकि अब तक 179 पुरुष चुनाव लड़ चुके हैं।

ऐसे में समझा जा सकता है कि इस सीट पर महिलाओं को जरा भी तवज्जो नहीं मिली। इस सीट पर जिन महिलाओं ने चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाई उन्हें वोटरों ने निराश किया। जबकि लगभग आधे वोट महिलाओं के ही हैं।
विज्ञापन


इन पांच महिलाओं में से किसी को एक फीसदी वोट भी नहीं मिले। उनके वोटों का आंकड़ा एक हजार तक भी नहीं पहुंच सका, यानी सबकी जमानत जब्त हुई। भाजपा की टिकट पर बड़खल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकीं सीमा त्रिखा का कहना है कि पुरुषवादी समाज में महिलाओं को इसलिए टिकट कम मिलते हैं क्योंकि पुरुषों को उनसे हमेशा अपने अस्तित्व का खतरा सताता रहता है।

हरियाणा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष एवं दर्शनशास्त्री आलोकदीप का कहना है कि महिला विंग तो हर पार्टी में है, लेकिन सिर्फ वही महिलाएं आगे बढ़ पा रही हैं जिनके पति, पिता राजनीति में हैं या फिर उनका कोई आका है। फरीदाबाद में जिन पांच महिलाओं ने चुनाव लड़ा उन्हें इसलिए वोट नहीं मिले क्योंकि वह बड़ी पार्टियों से नहीं थीं और समाज में उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी।

      अब तक के चुनावों में महिलाओं की स्थिति चुनाव वर्ष प्रत्याशी पार्टी वोट प्रतिशत 2009 लता रानी एसपी 972 0.16 2009 रेखा सिंह एसबीपी 922 0.15 1998 सुमित्रा निर्दलीय 800 0.09 1998 पूनम सिंह एजेबीपी 673 0.07 1996 संतोष निर्दलीय 645 0.08
विज्ञापन

* एसपी: समाजवादी पार्टी। * एसबीपी: समस्त भारतीय पार्टी। * एजेबीपी: अजेय भारत पार्टी।
(स्रोत: चुनाव आयोग)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें