जुलाई के शुरुआती दो हफ्ते में मोबाइल एप से टिकटों की बुकिंग
सामान्य टिकट- 305676
पिंक पास- 290546
डेली पास- 6563
मोबाइल से कुल टिकट- 602785
मैन्युअल टिकट- 1,82,73493
बसों के नंबर से भी टिकटों की हो सकती है बुकिंग
बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल चार्टर एप की शुरुआत की गई थी। इसके जरिये टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा यात्रियों को मुहैया की जा रही है। एप के जरिये क्यूआर कोड को स्कैन कर टिकट बुक करने की सुविधा मुहैया की गई। ई-बसों में शुरुआत में क्यूआर कोड नहीं लगाए गए तो बसों के नंबर से ही टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान की गई। हालांकि ई-बसों में अभी भी ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों की संख्या काफी कम है।