फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बहन की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर भाई से ठग लिए 20 हजार रुपए

Thu, 08 Aug 2019 07:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Fake FB account
विज्ञापन

नोएडा में रहने वाली एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर जालसाजों ने उसी के भाई से बीस हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने मैसेंजर पर बहन बनकर युवक से चैट किया और अपने दोस्त के लिए तुरंत बीस हजार रुपये गूगल पे करवा लिया।

विज्ञापन


जब कुछ घंटे के बाद भाई व बहन के बीच मोबाइल पर बात हुई तो फर्जीवाड़े का पता चला। मामले को लेकर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

पीड़ित युवक का नाम सिद्धार्थ अग्रवाल है। सिद्घार्थ के पास सात अगस्त को बहन सुगंधा अग्रवाल के नाम से फेसबुक मैसेंजर से मैसेज आया था। इसमें सुगंधा की फोटो भी लगी थी। मैसेंजर पर सिद्घार्थ को बताया गया कि उसका मोबाइल नंबर अचानक बंद हो गया है। इस कारण से वह फोन नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन


फिर चैट करने के दौरान कहा गया कि उसकी एक दोस्त को बीस हजार रुपये की सख्त जरूरत है। तुरंत 20 हजार रुपये चाहिए। इसके बाद सिद्धार्थ अग्रवाल ने उसके बताए मोबाइल नंबर से लिंक यूपीआई अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए।  कुछ घंटे बाद जब बहन से उनकी बात हुई तब फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें