फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑनलाइन फूड कारोबार में भारी गिरावट, पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संक्रमित मिलने के बाद घटी मांग

Mon, 20 Apr 2020 09:36 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद से लोगों ने ऑनलाइन खाना मंगाना कम कर दिया है। ऑनलाइन फूड कारोबार करने वाली कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर खाने की बिक्री करने वाले रेस्तरां में गुरुवार से लेकर रविवार तक करीब 80 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


कनॉट प्लेस में पिज्जा हट के संचालक देवेंद्र ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनके पास रोजाना औसतन 80 से 100 ऑर्डर तक आ जाते थे, लेकिन शुक्रवार से अचानक मांग कम हो गई। अब दिन में सिर्फ 10-15 ऑर्डर ही आ रहे हैं। 

वहीं, कई सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने अपने यहां डिलीवरी ब्वॉय के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया दिया है। आरडब्ल्यूए ने लोगों को हिदायत दी है कि वे बाहर से खाना ऑर्डर न करें। 
विज्ञापन


सीमापुरी की डीडीए फ्लैट्स आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने लोगों को एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि बाहर से खाना न मंगवाएं। साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

मालूम हो कि प्रसिद्ध पिज्जा चेन से जुड़े एक डिलीवरी ब्वॉय में बीते गुरुवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ने जिन 72 घरों में खाने की डिलीवरी की थी, उन घरों की पहचान कर वहां रहने वाले परिवारों को होम क्वारंटीन किया गया था। 

वहीं, पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के साथ काम करने वाले 17 लोगों को छतरपुर स्थित दिल्ली सरकार के क्वारंटीन सेंटर में भेजा दिया गया था। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि लोगों ने बाहर से खाना मंगाना छोड़ दिया है। 

यह खबर मिलने से पहले जो आर्डर किए गए थे उन्हें भी लोगों ने तत्काल कैंसिल कर दिया था। इससे लोगों के घरों तक खाना पहुंचाने करने वाले कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें